भोपाल, मार्च 20 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार ईद से पहले एक मुस्लिम संगठन से जुड़े नेता ने सभी मुसलमानों से ईद के सामान की खरीदारी मुस्लिम दुकानदारों और विक्रेताओं से ही करने की अपील की है। इस अपील के बाद प्रदेश में एक नया विवाद छिड़ गया है। हिंदू संगठन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समाज की नीयत सामने आई गई है। मुस्लिम संगठन 'अहले सुन्नत समिति' के महासचिव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता पीरजादा तौकीर निजामी ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आज मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पीटीआई वीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसलिए, मैंने लोगों से अपील की है कि वे रमजान और ईद की खरीदारी केवल मुस्लिम समुदाय के भीतर ही करें।" यह भी पढ़े...