इंदौर, अप्रैल 6 -- Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देर रात एक बारात की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दुल्हन को लेकर लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ट्रक भूसे से भरा हुआ था और चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करते वक्त अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही बारातियों की गाड़ी संभल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.