नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Motorola अब अपना पहला किताब की तरह खुलना वाला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे Motorola Razr Fold नाम से बाजार में उतारा जाएगा। खबर है कि यह फोन जल्द ही दुनियाभर के बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने यूके और यूरोप में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर लेने भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, मोटोरोला ने अपकमिंग फोन की कोई सटीक लॉन्च डेट या कीमत तो नहीं बताई है, लेकिन प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से इसके संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमत के बारे में जानकारी मिलती है। मोटोरोला रेजर फोल्ड में 8.1-इंच का इनर LTPO pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 80W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कितनी होगी इस फोन की कीमत, चलिए एक नजर डालते हैं साम...