नई दिल्ली, मार्च 12 -- Motorola Edge 70 Fusion+ Launched: मोटोरोला तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने अपनी एज 70 सीरीज में एक नया फोन, Motorola Edge 70 Fusion+, चुपचाप जोड़ दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसे ब्राजील में लॉन्च किया है। यह नया फोन स्टैंडर्ड Edge 70 Fusion से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें एक अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी रियर कैमरा है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस भी है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s जेन 4 चिपसेट और 144 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले पहले जैसा ही है। नए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और फुल वॉटरप्रूफ है। अब ...