Motorola का धमाका! लाया 7100mAh बैटरी वाला फोन; लॉन्च ऑफर में Rs.5000 तक की छूट
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- टेक कंपनी Motorola ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हाई-एंड परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स चाहते हैं। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और नया Motorola Qira AI प्लेटफॉर्म दिया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। Motorola Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, कंपनी की मानें तो यह 30 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर पा चुका है। इसमें 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बेहतर गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 5500 वर्गमिमी वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और लिक्विड मेटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.