नई दिल्ली, मई 16 -- Motorola फैन्स के लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला के पावरफुल साउंड वाले ईयरबड्स अब भारत में धूम मचाने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Motorola Buds 2 की। ग्लोबल डेब्यू के बाद, मोटोरोला अब इन्हें भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च की तारीख के साथ-साथ Flipkart पर इसकी उपलब्धता की भी पुष्टि कर दी है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ के साथ-साथ तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन मिलेगा। अपकमिंग ईयरबड्स में क्या-क्या खास होगा, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...अब भारतीय बाजार में धूम मचाएंगे Moto Buds 2 ऑनलाइन ऑफिशियली शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Moto Buds 2 ईयरबड्स 19 मई 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। मोटोरोला ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यह अपकमिंग ऑडियो डिवाइस Fli...