नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Moto Pad 70 launched in india: मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट 'Moto Pad 70' को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का टैब है। यह एक प्रीमियम टैबलेट है जिसे पोर्टेबिलिटी, प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। नए मोटो पैड 70 में शानदार 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, स्मार्ट AI-पावर्ड राइटिंग टूल्स, मोटो पेन की एक्युरेसी, तेज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली 10,200mAh बैटरी है। यह सब एक अल्ट्रा-पोर्टेबल और पूरी तरह से मेटल बॉडी वाले डिजाइन में मिलता है। चाहे यूजर्स पढ़ाई कर रहे हों, काम कर रहे हों, कुछ नया बना रहे हों या चलते-फिरते एंटरटेनमेंट का मजा ले रहे हों, मोटो पैड 70 एक स्मार्ट और ज्यादा व...