नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- गुड मॉर्निंग विश करना एक संस्कार है लेकिन जब कोई आपसे दूर हो और मैसेज के जरिए उसे हर दिन गुड मॉर्निंग विश कर रहे तो ये आपका प्यार और सम्मान है। तो अपनों को मोटिवेशन और पॉजिटिव विचारों से भरपूर लाइनों को भेजकर उन्हें गुड मॉर्निंग विश करें। यहां पढ़ें 20 बेस्ट शायरी।Motivational Shyari in hindi 1- नई सुबह, नई उम्मीद, नया एहसास लाए, हर पल आपके जीवन में खुशियों के रंग सजाए। जो कल अधूरा रह गया, आज उसे पूरा कर जाए, सुप्रभात! आपका हर सपना हकीकत बन जाए। 2- सूरज की किरणें कह रही हैं, अब अंधेरा दूर करो, जो दिल में है सपना, उसे पाने का गुरूर करो। हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाने की ठान लो, आज की सुबह को अपनी जीत के नाम कर लो। 3- मुश्किलें चाहे कितनी भी राहों में आएँ, हौसले कभी अपने कमजोर न पड़ पाएँ। हर सुबह खुद से बस इतना वादा...