मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले भर में शराब तस्करों व शराब सेवन करनेवालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय थाना की पुलिस के साथ एएलटीएफ की छापेमारी कर शराब बरामद कर रही है। इस कड़ी में रविवार को एएलटीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 9 शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही 2000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...