Motihari News: 9 एमएम का 7 कारतूस व एयर गन के बैरल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। शहर के अगरवा मोहल्ला में शराब पार्टी करते तथा नशे में हंगामा करते हुए हथियार लहराने की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 9 एमएम का 7 कारतूस, एयर गन के बैरल व एक मोबाइल के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट निवासी प्रिंस कुमार चौधुर, दरमाहा विशुनपुर गांव निवासी दीपक कुमार, कोटवा थाना क्षेत्र के सोबैया गांव निवासी साहिल कुमार शामिल है। जबकि छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला निवासी निखिल कुमार फरार हो गया। इसकी जानकारी मंगलवार को सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रिंस कुमार चौधुर व साहिल कुमार के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले में प्रिंस कुमार चौधुर, दीपक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.