Motihari News: 8.7 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: छौड़ादानो। निज संवाददाता स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम नाकेबंदी करधरहरी पोखरा के पास से 8.7 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर प्लास्टिक के पैकेट में गांजा नेपाल से लेकर आ रहे थे। गिरफ्तार दोनों तस्कर आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सूरज कुमार व धर्मेंद्र यादव है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक व तस्कर का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सूरज कुमार के खिलाफ छौड़ादानो थाना में कांड संख्या 241/26 के तहत शराब तस्करी का मामला पहले से दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.