मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम में गुप्त सूचना पर शिवाईपटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी महेश महतों को राजेपुर थाना क्षेत्र के बरियारा से 8 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।वह होम डिलीवरी करने जा रहा था। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को बुधवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...