Motihari News: 69 पंचायतों में सहयोग शिविर, दो हजार आवेदनों का हुआ निपटारा
मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। 25 प्रखंडों के कुल 69 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण श्रवण कुमार मंगलवार को केसरिया प्रखंड के गोछी कुशहर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शिरकत किए। आमजन की समस्याओं को सुना और उनसे संवाद किए। उनके साथ शिविर में सांसद वाल्मीकिनगर सुनील कुमार, विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे। मंत्री ने बड़ी संख्या में शिविर में आए हुए नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर-दक्षिणी भंडारतल पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.