मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: मोतिहारी, हन्दिुस्तान संवाददाता। चीनी की महंगाई आसमान छू रही है। चीनी के रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार में चीनी का मूल्य जो एक पखवाड़े पहले 45 रुपये किलो था,वह अचानक 65-70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मोतिहारी शहर में चीनी के रेट की बात करें तो अलग अलग जगह अलग अलग रेट में चीनी बिक रही है। मीना बाजार में चीनी की कीमत 65 रुपये किलो रही। जबकि छतौनी में यहीं चीनी दुकान में 70 रुपये किलो बिक रही थी। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में चीनी अलग अलग कीमत पर बिक रही है। चीनी की महंगाई बेलगाम होती जा रही है । इसके बावजूद विभाग इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कीमतों में उछाल से चीनी की मिठास और कड़वी हो गयी है। चीनी के रेट में लगातार हो रही वृद्धि से उपभोक्ता हैरान हैं。 यह भी पढ़ें- Chatra News: मह...