मोतिहारी, नवम्बर 1 -- सरकारी राशि की अवैध निकासी मामले में कार्रवाई Motihari News: मोतिहारी। जिले के शिक्षा विभाग में सरकारी राशि की अवैध निकासी मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में चेकर व मेकर के रूप में कार्य कर रहे स्थापना कार्यालय के तीन कर्मियों को आरडीडीई ने निलंबित कर दिया है। आरडीडीई शनिवार को डीईओ कार्यालय में मामले की जांच करने आये थे। उन्होंने मामले की गहन छानबीन की। इस दौरान मामले में तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जिन्हें निलंबित किया गया है उनमें, राजीव कुमार, विनय प्रसाद व मिथिलेश कुमार शामिल हैं। पुष्टि डीईओ राजन कुमार गिरि ने की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि स्थापना कार्यालय में प्रतिनियुक्त ढाका प्रखंड के सिसहनी निवासी, छौड़ा...