मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले 583 वाहनों का 3.93 लाख रुपए का चालान काटा गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन हेलमेट के तहत 2.06 लाख रुपए, नो पार्किंग वालों से 8500 रुपए, ट्रिपल राइडिंग वालों से 22 हजार रुपए, विदाउट इंश्यूरेंस वालों से 74 हजार रुपए व अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों से 82500 रुपए का चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...