मोतिहारी, जुलाई 15 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अकराहां बांध से 56.25 लीटर देशी चुलाई के साथ मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गेहुआचक निवासी सुदीश कुमार को मंगलवार की शाम में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर बाइक पर 56.25 लीटर लोड कर होम डिलीवरी करने जा रहा था। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...