मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों का चालान काटा जा रहा है। इस अभियान में 521 वाहनों से 3.96 लाख रुपए का चालान काटा गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन हेलमेट के तहत 2,27,000 रुपए, ऑपरेशन नंबर प्लेट में 500, नो पार्किंग वालों से 1500, ट्रिपल राइडिंग वालों से 19,000 रुपए, विदाउट इंशूरेंसवालों से 1,00,000 रुपए व अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों से 48,500 रुपए का चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...