Motihari News: 48 घंटे के भीतर चोरी हुई स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद
मोतिहारी, जुलाई 5 -- Motihari News: पीपराकोठी। जीवधारा से दो दिन पूर्व चोरी गई एक उजले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। वाहन को मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के ईक्सटा गांव स्थित जामा मस्जिद के पास से बरामद किया गया। हालांकि, वाहन चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार जीवधारा निवासी शाहनवाज आलम की स्कार्पियो 3 जुलाई की सुबह उनके दरवाजे से चोरी हो गयी थी। मामले में पीपराकोठी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया। तकनीकी व भौतिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने वाहन का पता लगाते हुए उसे मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के ईक्सटा गांव स्थित जामा मस्जिद के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेनीबाद से चोरी गई बोलेरो लखीसराय से बरामद इस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.