मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि विशेष समकालीन अभियान के तहत झरोखर पुलिस के द्वारा एसएसबी के सहयोग से चलाये गये संयुक्त वाहन जांच के क्रम में एक बाइक सहित 335 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया गया है। मौके पर एक धंधेबाज सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया जो घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बसवरिया ग्राम निवासी सुरेन्द्र राय का पुत्र बताया गया है। जब्त बाइक बीआर 05 एच-6633 भी चोरी का होने की आशंका है जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...