Motihari News: 30 तक लक्ष्य पूरा करने को आशा को मिला प्रशिक्षण
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: रक्सौल। रक्सौल स्थित पीएचसी में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में गैर संचारी रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, सर्वेक्षण एवं प्रपत्र भरने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करने तथा निर्धारित प्रारूप में सही तरीके से जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए 30 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को योग्य दंपतियों की पहचान कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.