Motihari News: 3 कमरों व 1 टेंट में दो स्कूलों का संचालन
मोतिहारी, अगस्त 19 -- Motihari News: आदापुर ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मंगूरहरा में मासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यालय की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समावेशी शिक्षा और हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी चिंता जताई। एनपीएस मंगूरहरा में कुल 246 बच्चों का नामांकन है। निरीक्षण के दौरान 195 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में पांच शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में शौचालय की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। शौचालय से दुर्गंध आने की शिकायत सामने आई, जबकि सफाई सामग्री उपलब्ध रहने के बावजूद नियमित साफ-सफाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.