Motihari News: 280 लीटर स्प्रिट बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया है। साथ ही स्प्रिट तस्करी मामले में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चरगाहा गांव निवासी अजय कुमार है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवधेश चौक स्थित एटीसी ट्रांसपोर्ट में भारी मात्रा में स्प्रिट का वितरण किया जाना है। इसके आधार पर सदर -1 डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान अवधेश चौक स्थित गोदाम में छापेमारी कर 280 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। स्प्रिट तस्करी मामले में शामिल अन्य तस्करों को चिंहित किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.