मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: मोतिहारी, एक संवाददाता। रोशनाई फाउंडेशन की ओर से आगामी 25 से 29 अक्टूबर तक नगर भवन मैदान में आर्ट कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे उत्तर बिहार को एक साझा सांस्कृतिक मंच से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें आइएमए हॉल में आयोजित प्रेस को संबोधित करते हुए रोशनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसाः कलाकारों को जोड़ने और लोक विधाओं के संवर्धन पर जोरआर्ट कार्निवल में कार्यक्रम उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि कार्निवल में पुस्तक मेला के साथ लोक कला व लोक संगीत, नाटक, कला प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, मुशायरा, बच्चों के लिए कविता वाचन, ...