Motihari News: 25 लीटर नेपाली शराब सहित दो धंधेबाज धराया
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र से 25 लीटर नेपाली शराब सहित दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव निवासी साहेब बैठा व चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी निखिल कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने धंधेबाज के पास से एक बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार धंधेबाज के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.