मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: लखौरा,निसं।स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में लखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहुअरी में रामप्रवेश सहनी के बासवारी के नजदीक तिलावे नदी के किनारे छापेमारी कर 235 लीटर देशी चलाई शराब बरामद किया है । पुलिस की गाड़ी देखते ही देशी चलाई शराब कारोबारी नदी में अधिक पानी होने का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि शराब कारोबारी की पहचान कर दो शराब कारोबारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज ली गई है । पुलिस ने कारोबारियों का नाम गोपनीय रखकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । छापेमारी में कई पुलिस कर्मी शामिल थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...