मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: तेतरिया। मधुबन पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 23 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीएनजी टेंपू पर रखकर 23 कार्टून अंग्रेजी शराब जिसका कुल मात्रा 198.720 लीटर है लाही गांव के रामनरेश सहनी, कुंदन कुमार ले जा रहा था। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, टेंपू को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय,सअनि कन्हैया लाल व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Motihari News: 327 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...