Motihari News: 20 तक मोटरेबल बनेगी सर्विस लेन
मोतिहारी, जुलाई 3 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी चौक पर हो रहे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के कारण एक ही लेन से आने जानेवाले वाहन गुजर रहे हैं। इसके कारण काफी जाम की समस्या बनी रहती है। मोतिहारी से बेतिया की तरफ जानेवाला सर्विस लेन मोटरेबल नहीं है। इसमें जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। 20 जुलाई तक यह लेन मोटरेबल बनेगा। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छतौनी मे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पीडी, एनएचएआई के इंजीनियर और कांट्रेक्टर के साथ बैठक की गयी। इनके द्वारा सड़क पर बने गड्ढे को भरकर 2 दिन में रोड स्मूथ करने का आस्वासन दिया गया। साथ ही मोतिहारी से बेतिया की ओर जानेवाले साइड का सर्विस लेने 20 जुलाई तक मोटरेबल बनाने का आश्वासन दिया गया है। बताया जाता है कि ट्रैफिक डीएसपी ने छतौनी फ्लाई ओवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.