Motihari News: 144 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ दो शराब व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: मेहसी निज संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर जयबजरंग थाना पुलिस ने देवाजित गांव के निकट डंडा नदी पुल के निकट से सोमवार को छापेमारी कर 144 बोतल फ्रूटी अंग्रेज़ी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष अफ़ज़ल रजा ने बताया कि सूचना मिली के मुज़फ्फरपुर जिला के फुलवरिया से कुछ शराब तस्कर शराब लेकर मेहसी आ रहे थे। पूर्वी चम्पारण व मुज़फ्फरपुर ज़िला के बोडर पर डंडा नदी पुल पर शराब के साथ दोनो तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों में छोटू मिश्रा ,पिता नागेंद्र कुमार मिश्रा ग्राम मोजहिदा ,थाना जय बजरंग ,जितेंद्र कुमार ग्राम मंजन छपरा थाना मेहसी का रहने वाला बताया जाता है। दोनो गिरफ्तार शराब तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.