मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: हरसिद्धि,निसं, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बारमसवा स्थित सिंहरा ब्रह्मस्थान से गायघाट वृत्ति तक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने शनिवार रात 18 पोल के तार काटकर गायब कर दिए। तार चोरी होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है और विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, तार चोरी के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई थी।

तार चोरी की सूचना रविवार सुबह खेत की ओर जाने पर पोल से तार गायब मिले, जिसके बाद विद्युत विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर विभाग के कनीय अभियंता नीतीश कुमार, लाइनमैन सरफुद्दीन समेत अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक डीपी के पास से तार काटने में इस्तेमाल किया गया कटर भी बरामद हुआ।

चोरी क...