मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि स्थानीय सांसद लवली आनन्द की मांग पर रेलवे द्वारा लौकहा बाजार व आनन्द विहार के बीच चलने वाली 04013 व 04014 एक्सप्रेस के घोड़ासहन स्टेशन पर 11 नवम्बर से दो मिनट के ठहराव की स्वीकृति दी गयी है। रेलवे जोनल कार्यालय के द्वारा डीआरएम समस्तीपुर को इस आशय की सूचना दी गयी है। पत्र के अनुसार,आनन्द विहार से लौकहा बाजार जाने वाली 04014 घोड़ासहन स्टेशन पर 11 नवम्बर से 12.50 बजे पहुंचेगी तथा लौकहा बाजार से आनन्द विहार जाने के क्रम में 12 नवम्बर से 04013 प्रात: 3.32 घोड़ासहन स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे के इस आदेश से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...