मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। प्रखण्ड के तीन पंचायत दक्षिणी नोनेया,उत्तरी नोनेया व पूर्वी सरेया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन कर तीनों पंचायतों में कुल 48 आवेदनों पर सुनवाई कर विधि संवत कार्रवाई की गई। शिविर में उपस्थित अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भारती तीनों पंचायतो में बारी बारी से शिविर में दिए गए आवेदनों को जांच कर संबंधित विभागीय अधिकारी को सौंप दिया। वहीं समय रहते हुए सभी आवेदनों को सूक्ष्मता से जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। दक्षिणी नोनेया में 18,उत्तरी नोनेया में 7 व पूर्वी सरेया में 23 आवेदन पड़े थे। शिविर में बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ रामसेवक पासवान, पीओ प्रकाश श्रीवास्तव, बीसीओ, जीतेन्द्र कुमार, एलईओ नीता कुमारी, बीएओ रत्नेश कुमार,विद्युत जेई ज्योतिष कुमार,एसआई ...