मोतिहारी, सितम्बर 11 -- Motihari News: मोतिहारी। डॉ. राधाकृष्णन सभागार में डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में अनु जाति व अनु जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष, 2026-27 में कुल 162 कांडों में प्रथम किस्त की मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल प्राप्त आवंटन दो करोड़ पचास लाख के विरूद्ध कुल 108 कांडों में मुआवजा एवं 55 पेंशनरों के बीच कुल 24934144 रुपये भुगतान किया गया है।

डीएम के निर्देश डीएम ने सभी थानाध्यक्षों व अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को अनु जाति एवं अनु जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में लंबित आरोप पत्रों का निष्पादन का निर्देश दिया है। सभी थानाध्यक्षों को...