मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । सरकार नलकूपों की देखरेख के लिए मुखियों को दी गयी राशि की वसूली की कवायद लघु जल संसाधन विभाग नलकूप प्रमंडल के द्वारा शुरू कर दी गयी है। वर्ष 2018-19 में सरकारी नलकूपों की मरम्मत आदि के लिए राशि मुहैया करायी गयी थी। कुछ पंचायतों के मुखियों के द्वारा नलकूपों की मरम्मत करा चालू करायी गयी जबकि अधिकांश पंचायतों में नलकूपों पर न तो राशि खर्च की गयी और न इसे विभाग को वापस किया गया है। राशि वापसी को लेकर मुखियों को नोटिस : कुछ पंचायतों में नलकूपों को चालू तो करा दिया गया लेकिन उपयोगिता प्रमाण पत्र कुछ मुखियों ने जमा कराया तो कुछ मुखियों ने विभाग के यहां उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा कराया है। लिहाजा नलकूप प्रमंडल मोतिहारी के द्वारा मुखियों से राशि वापसी व उपयोगिता जमा कराने को ल...