मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: तुरकौलिया। निसं मोतिहारी के जिला स्कूल मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को महनवा बाजार में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता तुरकौलिया उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता रामबाबू पटेल ने किया। इसमें पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हरसिद्धि विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि देश की बागडोर नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। यह भी पढ़ें- Motihari News: 1 नवंबर की पदयात्रा में हरसिद्धि से जुटेंगे 3 हज...