Motihari News: हैदराबाद से मधुबनी युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
मोतिहारी, नवम्बर 1 -- हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर युवक की मौत Motihari News: संग्रामपुर, निसं। प्रखंड के उतरी मधुबनी पंचायत के वार्ड 14 के एक युवक की हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक भूलना महतो का 28 वर्षीय पुत्र राजकिशोर महतो था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम चार से पांच बजे के बीच काम करने के दौरान इमारत से गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रविवार को मधुबनी गांव में शव पहुचते ही परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजकिशोर हैदराबाद में सखी बिल्डर्स के पेटी कांट्रेक्टर के अधीन मजदूरी करता था। वह पिछले करीब दस माह से उक्त ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। अक्टूबर माह में वह हैदराबाद से घर आया था इसके बाद पिछले मंगलवार को दोबारा काम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.