मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी ने रोटरी सत्र 2026-2027 लिए एक विशेष अभियान के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों को परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल रवाना किया। नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल हावड़ा में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन होगा। ज्ञानबाबू चौक स्थित अम्बिका डेंटल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल बिंदु सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की सेवाएं लोगों को प्रेरित करती रहती है। डॉ अमित (को-चेयरमैन गिफ्ट ऑफ़ लाइफ) ने कहा कि 2 बच्चों का ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी व नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल हावड़ा के सहयोग से नि:शुल्क होगा। सचिव राहुल अग्रवाल ने कहा कि जन्मजात ह...