Motihari News: हादसे में रजिस्ट्रार की पत्नी की मौत
मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: रक्सौल। मकवानपुर के भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित जुरीखेत में मंगलवार सुबह हुए स्कॉर्पियो दुर्घटना में उच्च अदालत जनकपुर, अस्थायी इजलास वीरगंज के रजिष्ट्रार तारादत्त बडु की 49 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी बडु की मौत हो गई। बडु परिवार बैतडी के दशरथचंद नगरपालिका-7 का रहने वाला है। काठमांडू से वीरगंज जा रही स्कॉर्पियो मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में उच्च अदालत वीरगंज के मुख्य न्यायाधीश गोकर्ण डांगी, चालक छुनिलाल चौधरी, रजिष्ट्रार तारादत्त बडु, उनकी पत्नी लक्ष्मी बडु, पुत्र रितेंद्र बडु और बहन रीता बडु समेत 6 लोग घायल हुए थे। इनमें 4 घायलों की हालत गंभीर होने पर नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से काठमांडू ले जाया गया। पुलिस के अनुसार घायलों को सुबह 10:04 बजे छाउनी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.