Motihari News: हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया जाम
मोतिहारी, नवम्बर 23 -- तुरकौलिया में सड़क हादसे में मजदूर की मौत Motihari News: तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के छपवा-तुरकौलिया पथ में चीवटही पुल के समीप बिजली पोल से टकराकर एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। मृतक तुरकौलिया मध्य पंचायत के ब्रह्माटोला गांव निवासी महेश साह था। वह नेपाल में रहकर मजदूरी करता था। बाइक से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। आज उसके घर पर बेटे सूरज की शादी का पूजा मटकोर था। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लाकर तुरकौलिया चौक पर रखकर जाम कर आगजनी की। पूर्व विधायक राजेंद्र राम, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सीओ प्रभात कुमार के समझाने पर जाम हटा। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों का कहना था कि तुरकौलिया की ओर से तेज रफ्तार में बोलेरो जा रही थी, जिसने ठोकर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.