मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: डुमरियाघाट। स्टेट हाइवे 74 सड़क में हुसैनी बुद्धा प्लाजा होटल के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी स्थित अस्पताल में हो गयी। मृतक जितेंद्र कुशवाहा संग्रामपुर थाना अंतर्गत उतरी भवानीपुर गांव का निवासी था। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 22 जुलाई को हुसैनी बुद्धा प्लाजा चौराहा के पास कार और मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गयी थी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को पुलिस ने बेहोशी के हालात में इलाज के लिए मोतिहारी स्थित अस्पताल भेज दिया था। वहीं पुलिस ने जख्मी के परिजन को सूचित कर दिया था। साथ ही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु न...