मोतिहारी, सितम्बर 20 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले में सर्दी-बुखार में मेडिकल दुकान से सीधे एंटीबायोटिक खरीद कर खाने की आदत अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। शहर के तीन बड़े जांच घरों त्रिभुवन, मां भवानी और कवि डायग्नोस्टिक सेंटर की पिछले तीन महीने की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। यहां जांच कराने वाले हर 100 में से 10 मरीजों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस मिला है। यानी अजीथ्रोमाइसिन, सेफिक्साइम और ओफ्लोक्सासिन जैसी आम दवाएं अब मरीजों पर असर करना बंद कर रही हैं। सबसे ज्यादा मामले ग्रामीण इलाकों से आ रहे हैं।

मरीज बोले - दवा खाई, बुखार नहीं उतरा तुरकौलिया के रमेश प्रसाद ने बताया कि बुखार होने पर गांव की तीन दुकानों से अजीथ्रोमाइसिन और सेफिक्साइम लेकर पांच दिन तक खाया, लेकिन बुखार नहीं उतरा। सदर अस्पताल में जांच पर पता चला कि दवा...