मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृत हरेंद्र महतो का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसके घर पहुंचा, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में देर रात डीएम के आदेश के बाद हुई है। शव पहुंचने के बाद मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, वही हर किसी की आंखें नम थी। परिवार के सदस्य लगातार रो रहे हैं। मृत की पत्नी अपने आगे की जीवन यापन को लेकर चिंतित है। मृतक को पांच पुत्र व एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है । सभी बेटे तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करते हैं। बताते चलें कि हरेंद्र महतो के भाई श्री महतो की मौत भी इसी जगह हुई थी । दुर्घटना पांच फरवरी को हुई थी । सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से दुर्घ...