मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: हरसिद्धि ,निज संवाददाता। साइबर फ्रॉड ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। शुक्रवार को हरसिद्धि बाल विकास परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी सेविकाओं को साइबर फ्रॉड ने फोन कर मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को शेयर करने की मांग की। हालांकि सेविका की सूझबूझ से ठगी की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सेविका आशा कुमारी सहित अन्य के मोबाइल पर पोषण ट्रैकर का एक मैसेज भेजा गया।

साइबर ठगी का प्रयास इसके बाद खुद को नीरज कुमार बताते हुए एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह हरसिद्धि सीडीपीओ कार्यालय से बोल रहा है। उसने कहा कि आपका एफआरएस ऐप पर कम्प्लीट नहीं दिख रहा है, बातों में उलझाने के बाद उसने कहा कि उसे कंप्लीट करना है, सीडीपीओ मैडम ने आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेजा है, उसे शेयर करें। सेविका को शंका हुई तो उसने तु...