Motihari News: हरसिद्धि में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: हरसिद्धि। मठ लोहियार पंचायत के वार्ड एक स्थित अहिरटोली में बुधवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया। शव घर के आंगन में रखा हुआ था। मृतका की पहचान मुन्ना कुमार पंडित की पत्नी मनोरमा देवी (26) के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली की मठ लोहियार वार्ड नम्बर एक में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर दारोगा बनाफल अक्षय के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया गया। मृतका की गर्दन के बगल में चोट के निशान मिले हैं। मारपीट के निशान भी देखे गए हैं। शव को आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन घटना के बाद घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। मृतका को दो पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.