मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: हरसिद्धि,एक संवाददाता। विशेष समकालीन अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गिरफ्तार वारंटियों में बैरिया डीह के धूपन सहनी, चढ़रहिया के तिलक मुखिया, विशुनपुरा के परमात्मा प्रसाद, हरसिद्धि पकड़िया के राजू प्रसाद व उमेश प्रसाद तथा गोइठाहां के अर्जुन यादव व विजय यादव शामिल है। सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...