Motihari News: हरसिद्धि : गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत
मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: हरसिद्धि ,निसं। थाना क्षेत्र के मठलोहियार मौजे टोला वार्ड संख्या-13 में मंगलवार को घर के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान वीरन राम की पुत्री गोलू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर के बगल में स्थित गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। आशंका है कि पैर फिसलने के कारण गोलू उसमें गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्रा की मौत करीब तीन-चार घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव गड्ढे में पानी के भीतर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.