Motihari News: हथियार के बल पर लूट, विरोध करने पर चाकू से किया हमला
मोतिहारी, सितम्बर 11 -- Motihari News: केसरिया। सत्तरघाट पुल पर बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से 20 हजार रुपये व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हस्सेपुर पचरुखिया निवासी मुन्ना कुमार है।
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाश पिपरा भगवानपुर की ओर से उसका पीछा करते हुए रेकी कर रहे थे। सत्तरघाट पुल पर पहुंचते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसके पास रखे 20 हजार रुपये और बाइक लूट ली।
हमला और चोट मुन्ना कुमार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ में लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश उसी बाइक से फरार हो गए।
पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.