Motihari News: हत्या मामले के आरोपी के घर की हुई कुर्की
मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: लखौरा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में लखौरा पुलिस ने हत्या मामले के प्राथमिकी नामजद आरोपी अवधेश राय , गुड्डू राय , लालू राय , मीना देवी ,. विकेश कुमार , छोटेलाल कुमार , आशा देवी , जिन्शी देवी , अरविंद कुमार , चांदनी कुमारी एवं मिनशी देवी के घर की विधिवत कुर्की जब्ती की। सदर डीएसपी 2जीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया । हत्या मामले के सभी आरोपी फरार चल रहे थे । इस बाबत थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की के सभी सामान का जब्ती सूची बनाकर दूसरे आदमी को जिम्मा पर सौंप दिया गया । यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले में 20 फरारियों के घर की गई कुर्की-जब्ती कुर्की के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी के साथ चौकीदार भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.