मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: पहाड़पुर,निज संवाददाता। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के नया गांव भुतहा में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्याकांड के फरार अभियुक्त रूपेश कुमार के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हत्याकांड मामले में रूपेश कुमार फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर इश्तेहार चस्पाया गया है। उन्होंने बताया कि इश्तेहार के बाद भी यदि अभियुक्त निर्धारित एक माह की अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...