Motihari News: हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था
मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: रक्सौल,एक संवाददाता। नगर निकाय कर्मियों की लगातार तीसरे दिन जारी हड़ताल का सीधा असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा है। नगर परिषद क्षेत्र की प्रमुख सड़कें और मोहल्ले कूड़े के ढेर में तब्दील होने लगे हैं। जगह-जगह जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ रक्सौल बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों और कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। मेन रोड, बैंक रोड, आश्रम रोड, ओल्ड एक्सचेंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, सब्जी बाजार, कोइरिया टोला, कैंडिहार चौक, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड और डंकन रोड सहित नगर परिषद के सभी 25 वार्डों में कचरा उठाव प्रभावित है। शहर के करीब आधा दर्जन कूड़ा डंपिंग प्वाइंट भी कचरे से भर चुके हैं। कई जगहों पर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.